बसहरा गांव में जांच के लिए पहुंचे खाद्यान्न सप्लाई स्पेक्टर अभिषेक तिवारी
प्रातः काल एक्सप्रेस
मेजा, प्रयागराज। बसहरा गांव के लोगों व ग्राम प्रधान ओम प्रकाश द्वारा कोटेदार पर फिंगर लगवा कर राशन ना देने की शिकायत पर खाद्यान्न सप्लाई स्पेक्टर अभिषेक तिवारी जांच के लिए बसहरा गांव में पहुंचे। वहां लोगों से मुलाकात के बाद कोटेदार रविंद्र कुमार के बारे में लोगों से पूछा गया। बसहरा गांव के लोगों द्वारा बताया गया, कि फिंगर दो बार लगवा लिया जाता हैं,और राशन एक बार ही दिया जाता है। कुछ लोगों का तो अंत्योदय कार्ड है,जो कि एक महीने में एक बार 35 किलो तो दूसरी बार 15 किलो अनाज मिलता है। गांव के लोगों से मुलाकात करने के बाद खाद्यान्न सप्लाई स्पेक्टर अभिषेक तिवारी ने कहां की जांच कर कारवाई किया ।


No comments